हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी वार्ड नंबर 16 में लगभग दो वर्षों से खस्ताहाल सड़क का निर्माण कार्य पार्षद निशा नौडियाल पत्नी राकेश  नौडियाल द्वारा उद्घाटन कराया गया था। खस्ताहाल सड़क का कार्य शुरू होते ही शिवलोक कॉलोनी की जनता में काफी उत्साह और खुशी की लहर नजर आ रही थी। सड़क की परेशानी से शिवलोक कॉलोनी वासियों को निजात मिलने वाली ही वाली थी। कि ऐन वक्त पर भाजपा के नेताओ की नजर लग गई। तथा सड़क के चलते कार्य को भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर अपनी दबंगई दिखाते हुए रुकवा दिया। जिससे शिवलोक कॉलोनी फेस टू की जनता में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है।  और इसका निर्माण अमृत योजना के तहत किया जाना था। जिसका खामियाजा शिवलोक कॉलोनी वासी लगभग दो वर्षों से खस्ताहाल सड़क के रूप में भुगत रहे थे। सड़क में काफी गड्ढे हो गए थे। जिससे आने जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खस्ताहाल सड़क का संज्ञान लेते हुए पार्षद श्रीमती निशा नौडियाल ने सड़क की समस्या का समाधान करने के लिये सड़क का कार्य शुरू करवा दिया था। जो कार्य भाजपा के पूर्व पार्षद ने अपने कार्यकाल में नहीं करा, वह कार्य नवनियुक्त पार्षद ने तीन महीने के अंतराल में शुरू करा कर कॉलोनी वासियों के दिल में अपनी जगह बना ली। जोकि कॉलोनी के ही भाजपा के नेताओ को हजम नहीं हुई। और चलते हुए सड़क कार्य को मौके पर जाकर रुकवा दिया। जिससे कॉलोनी वासियों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि जो काम भाजपा के पूर्व पार्षद नहीं करा सका। वह कार्य निर्दलीय पार्षद ने तीन महीने के अंदर ही करा कर दिखा दिया। उन्होंने कहा कि लेकिन कॉलोनी के भाजपा नेताओ को यह बात गवारा नहीं हुई और अपनी दबंगई दिखाते हुए सड़क का कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के गोखले ढोल पीटती है। उन्हीं के पार्टी के आदमी विकास कार्यों में बाधा डालते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के पूर्व पार्षद ने अपने कार्यकाल में कोई भी कार्य ऐसा नहीं कराया जिससे कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान हो सके। जिसका खामियाजा भाजपा को नंबर 16 में हार के रूप में भरना पड़ा है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours