हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। सद्भावना ह्यूमन वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की अध्यक्ष तथा रुड़की नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौड के नेतृत्व में अनेक महिलाओं एवं नागरिकों ने रामपुर चुंगी पर आतंकवाद का पुतला फूंका तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।निगम की ब्रांड एम्बेसडर अंजुम गौड़ ने कश्मीर में गत दिवस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला भारत की संप्रभुता के ऊपर किया गया हमला है, तथा इसका भारतीय सेना द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अब जिस घिनौनी व बर्बरता पूर्वक घटना को अंजाम दे रहे हैं वह घोर निंदनीय है। अब समय आ गया है कि आतंकवाद को कुचलने के लिए भारत सरकार कठोर कार्रवाई करें। समाजसेवी दिनेश धीमान ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जहां इसमें हमारे देश के नौजवान सैनिकों का बलिदान हुआ है वहीं यह मानवता को शर्मसार करने वाली आतंकवादी घटना है। कु. रेनू कश्यप ने कहा कि किसी भी धर्म में यह नहीं बताया गया कि ऐसे बेगुनाहों का खून बहाया जाए यह अधर्मी कार्य है।इसकी कड़े से कड़े शब्दों में घोर निंदा की जानी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में परवेज आलम, शाहिदा शैख़, अलकमां अब्बासी, मोहम्मद सदीक, शबनम मलिक, मोहम्मद दानिश, कुमारी सना, हाजी वसीमउद्दीन, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours