हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। कोतवाली गंग नहर क्षेत्र के अंतर्गत गांव इब्राहीमपुर में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप महिला के बेटी व दामाद पर लगा है वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब पैतींस वर्षीय संजो का दूसरा विवाह तीन वर्ष इब्राहिमपुर के निवासी राजेन्द्र से हुआ था।संजो के एक बेटी थी वहीं राजेन्द्र की दो बेटियां थी, जिनकी शादी पहले ही हो गयी थी। पिछले वर्ष राजेन्द्र की मौत हो गयी।राजेन्द्र की दूसरी पत्नी संजो अपने बच्चों के साथ इब्राहिमपुर में ही रह रही थी। आज सुबह महिला का शव उसके घर मे ही पड़ा मिला। संजो की पांच वर्षीय पुत्री ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पंहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि राजेंद्र के दामाद और छोटी बेटी ने महिला की गला घोंटकर हत्या की है अभी हत्या के कारणों का पता नही लग पाया है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि पुलिस के सामने जो तथ्य आये हैं उनके आधार पर जांच की जा रही है। बहुत जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours