हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर गांव के निकट आज बड़ा हादसा होते होते टल गया है। सुबह एक मिट्टी सामग्री से भरा डम्पर जमालपुर गांव से होते हुए जियापोता क्षेत्र में जा रहा था। अचानक जमालपुर गांव के बाहर निकलते ही डम्पर चालक का मिट्टी भरेे वाहन से संतुलन बिगड़ गया। तथा वाहन सड़क किनारे पानी में जा पलटा। डम्पर पलटने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव वालों ने चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल कर घटना की जानकारी वाहन स्वामी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वाहन स्वामी ने तत्काल क्रेन मंगाकर पलटे वाहन को उठाने का कार्य शुरू कर दिया। गनीमत यह रही की घटना कर्म में वाहन चालक तथा रोड पर चल रहे मुसाफिरो को कोई हानि नहीं पहुंची। अन्यथा मिट्टी से भरा डम्पर किसी के जीवन की रामलीला भी समाप्त कर सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इक्कड़ गांव क्षेत्र के निकट परमिशन पर मिट्टी खनन कार्य किया जा रहा है। मिट्टी को डम्पर, ट्रैक्टर ट्रालीयो से भराव का कार्य ठेकेदार द्वारा क्षेत्र में कराया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह डम्पर मिट्टी सामग्री लेकर जा रहा था।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours