हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। नगर आयुक्त रहते ललित नारायण मिश्र व बीइंग भगीरथ मिशन के अध्यक्ष शिखर पालीवाल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की दीवार बनाई गई। बीइंग भगीरथ टीम के वॉलुंटीयर द्वारा ऋषिकुल कॉलेज के बाहर बने सुंदर गंगा जी के चित्र पर पेशाब करने पर बच्चन सिंह पर पाँच हज़ार रुपय का नगद चालान नगर निगम की ओर से किया गया, टीम के सदस्य ने विडीओ बना कर बीइंग भगीरथ के वाट्सऐप ग्रूप मे भेजा जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए मिशन के अध्यक्ष शिखर पालीवाल ने इसकी सूचना ए०डी०एम० ललित मिश्र को दी,ललित नारायण मिश्र ने विडीओ में दिखायी दे रहे वाहन जिसमें बच्चन सिंह बैठे थे, उसकी जानकारी ए०आर०टी०ओ० से माँगी और सहायक नगर आयुक्त को प्रेषित की।नगर आयुक्त आलोक पाण्डेय के आदेश पर नगर निगम की ओर से तुरंत रु 5000/- का चालान बना कर बच्चन सिंह को डाक द्वारा भेज गया है, एस०एन०ए० संजय ने बताया चालान ना भरने पर आगे की उचित कार्यवाही विभाग द्वारा की जायेगी, शिखर पालीवाल द्वारा हरिद्वार की गूंज को बताया गया कि इस प्रकार स्वच्छता अभियान चला रहे संगठनो को दुख पहुँचता है, जब समझदार लोगो द्वारा भी ऐसे कृत्य किये जाते है, ऐसे कृत्य करने वाले लोगो की जितनी भी निंदा की जाये कम है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours