हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार बस स्टैंड तथा किर्बीवाला में यातायात पुलिस द्वारा 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात नियमों पालन कर सुरक्षित सफर करने के लिए जनता को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में सड़कों पर सुरक्षित यातायात करने के लिए भारत सरकार ने कुछ यातायात के नियम बनाए हुए हैं। जिनका पालन कर सड़कों की दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है। जब कोई सड़क दुर्घटना के बारे में न सुना जाए। यह सब दुर्घटनाएं वाहन चालक की लापरवाही तथा यातायात नियमों के पालन न करने से घटती हैं। अगर यातायात के नियमो का सही तरीके से पालन किया जाए। तो इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलते समय हेलमेट व सीट बेल्ट आवश्यक इस्तेमाल करें। तेज रफ्तार व नशे मे वाहन ना चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस सदैव जनता के हितों में कार्य करती है। यातायात नियम हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिन्हें अपनाने से हम सुरक्षित सफर कर सकते हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours