हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बंध में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। जिलाधिकारियों ने समस्त अधिकारियों से गणतंत्र दिवस समारोह को उल्लासपूवर्क मनाये जाने की बात कही। डीएम ने समारोह को प्रभावी ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों के सुझाव भी आमंत्रित किये। दिनांक 25 जनवरी की प्रातः 08ः30 बजे से रन फाॅर वोट आयोजित करने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिये। बालक-बालिकाओं की रन फाॅर वोट आर्यनगर चैक से आरम्भ होकर देवपुरा चैक से होते हुए भल्ला काॅलेज के निकट स्थित स्टेडियम में सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया जाएगा, जिसमें समस्त विभागों के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शपथ ग्रहण की जाएगी। मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार समस्त कार्यालयों को इसके प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश तथा निर्धारित शपथ दिलाएंगे। जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट भवन में झण्डारोहण स्थल पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायी जाएगी तथा 18 से 19 आयु वर्ग के प्रथम बार मतदाता के रूप में पंजीकृत मतदाताओं को बैज से सम्मानित करते हुए पहचान पत्र वितरित किये जाएंगे, तत्पश्चात् 11ः30 बजे जिलाधिकारी द्वारा देवपुरा चैक से भीमगोड़ा बैरियर तक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को 25 जनवरी को स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी पी.बी.म्यु.इं.का. हरिद्वार से प्रारम्भ होकर देवपुरा चैक-रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललताराव पुल, गुजरावाला भवन-गणेशघाट, तुलसी चैक होते हुए भल्ला काॅलेज में सम्पन्न होगी। जनपद के समस्त सरकारी/अद्धसरकारी कार्यालयों/भवनों पर प्रातः 09ः30 बजे राष्ट्रध्वज का अभिवादन, राष्ट्रगान तथा संविधान में उल्लेखित भारतीय गणतंत्र का संकल्प दोहराया जाएगा। पुलिस लाइन रोशनाबाद में मुख्य परेड प्रातः 10ः30 बजे आयोजित की जाएगी। परेड ग्राउण्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। झण्डारोहण जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला मेला अस्पताल/मेला अस्पताल/महिला अस्पताल/राजकीय चिकित्सालयों/कुष्ठ आश्रमों आदि में गरीब, निराश्रित एवं बीमारों को फल एवं मिष्ठान्न वितरण करने के निर्देश दिये। साथ ही जिला कारागार में रोशनाबाद/उप कारागार रूडकी में कैदियों को भी फल एवं मिष्ठान्न वितरण के निर्देा संबधित अधिकारियों को दिये। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ठ कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
  जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालय अध्यक्षों को अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के उपरान्त प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours