हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रांगत ब्रह्मपुरी में 20 जनवरी रविवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मचा गयी थी। जिसका खुलासा पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर कर दिया । आज हरिद्वार कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी जनमेयज खंडूरी ने बताया कि पुलिस को जब शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमे एस पी सिटी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम का घटना हुया  कोतवाली प्रभारी परवीन कोश्यारी ने विवेचना के दौरान लक्ष्मी के दामाद के जवाबो को संतुष्ट न पाया जिससे उनका शक दामाद पर बढ़ता गया  उन्होंने जब गभीरता से शंकर गिरी से पूछा तो शंकर ने बताया कि उसकी सास लक्ष्मी देवी गलत अनैतिक कार्यो में रहती थी जिसके लिए उसने अपनी सास को कई बार मना भी किया मगर उनके न मानने के कारण शंकर गिरी ने आक्रोश में आकर अपनी सास के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया क्योंकि उसे डर था कि कहि उसकी सास उसकी बीवी को भी इन गलत कृत्यों में न डाल दे

ऐसे लगा पुलिस के हाथ सुराग

 क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और महिला की काल डिटेल को चेक करके पुलिस ने महिला की गतिविधियों को सन्दिग्ध पाया क्योंकि उसके घर मे लोगो का बहुत आनाजाना लगा रहता था

दमाद की शातिरगिरी न आ सकी काम

हत्या को लूटपाट का रूप देते हुए शंकर ने हत्या के बाद घर का समान भी बिखेर दिया जिससे पुलिस को गुमराह कर सके । पुलिस को हत्या की सूचना मिलने पर पूरी कार्यवाही में  पुलिस के साथ अनजान बन कर  रहा हत्यारा दमाद

सास के साथ किया था रात को भोजन

आरोपी शकर ने बताया कि हत्या वाले दिन उसने अपनी बीवी और सास के साथ रात्रि भोज भी किया था और उसके बाद वह अपनी बीवी के साथ ब्रह्मपुरी स्थित अपने घर पर चल गया था वहां से थोड़ी देर बाद शंकर पुनः सास के घर गया और दरवाजा खटखटाया जिसमे मृतका द्वारा दरवाजा खोलने पर शंकर ने कुल्हाड़ी से वार कर दिए और मौत के घाट उतार दिया उसके उपरांत वह पुनः अपने घर जाकर सो गया,
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours