हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि आयुष्मान योजना का उद्देश्य राज्य के समस्त परिवारों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान कराना एवं स्वास्थ्य पर होने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है। उक्त विचार गौरव गोयल ने सुभाष नगर रुडकी स्थित अटल आयुष्मान योजना के शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र की जनता के लिए बहुत ही लाभकारी है तथा इस योजना से सामान्य वर्ग के लोगों को बीमारी में उपचार में आने वाले अतिरिक्त जेब खर्च को राज्य सरकार द्वारा उक्त योजना के माध्यम से पूरा करने में सहायता मिलेगी।इस योजना से गरीब एवं बीमार व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने का बीमा किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा की सरकार जनहित के कार्य कर रही है। युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के समस्त परिवारों को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ सभी को लेना चाहिए, ताकि उचित उपचार कराने के लिए उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने शिविर में अपने स्वास्थ्य कार्ड बनाए इस मौके पर रजत गौतम, संजय कश्यप, विजय रावत, कमल अखिलेश, नीटू सैनी, विक्रम त्यागी, शोभित, सौरभ रावत, गौरव रावत, विपिन व संदीप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours