हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उदमसिंह नगर के आदेश अनुसार जनपद में वाहन चोर गैंग के विरुध चेकिंग चलाई जा रही थी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के मार्गदर्शन में विगत दिवस को जसपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सन्यासियोवाला वन बैरियर के पास सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर चोरी के वाहनों अन्य जगह ले जा रहे हैं। पुलिस ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को चेक किया तथा मोटरसाइकिल के कागजो के बारे में पूछताछ की। तो दोनों युवक कोई जवाब नहीं दे पाए तथा पुलिस को गुमराह करने लगे। वही तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर जावेद हसन ने जब सकताई से पूछताछ की। तो गैंग के दोनों सदस्य टूट गए। और उन्होंने पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी करके लाने वाली बात कुबूल करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। दोनों युवाओं की निशानदेही पर सन्यासियोवाला ग्रामीण रोड पर बने खण्डर से 11 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की तथा मौके से दो ओर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। वाहन चोरों ने अपने नाम रिजवान पुत्र जमील निवासी धीमरखेड़ा थाना आईटीआई उधमसिंहनगर उम्र 22 वर्ष, शानेआलम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष, सईम पुत्र अफजल निवासी उधमसिंहनगर उम्र 24 वर्ष, विकास पुत्र जयपाल निवासी कुमाऊ कालोनी कचनालगाजी थाना काशीपुर उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष बताया है। तथा मोटरसाइकिल के नंबर खुर्द बुर्द करने के औजार भी पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अब्दुल कलाम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक आरसी तिवारी, उपनिरीक्षक जावेद हसन, उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक विरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल प्रवेश गुप्ता, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल गिरीश मठपाल, कांस्टेबल फुरकान हुसैन, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल डीके सती मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours