हरिद्वार की गूंज
(विनित सिंह) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने आज कलेक्ट्रट सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक विधायकों तथा अधिकारियों के साथ की। विभिन्न विधानसभाओं से आये विधायकों ने जनपदीय विकास कार्यो के लिए अपने विभिन्न कार्यो के कुल 1143 करोड़ 99 वे लाख रूपये के प्रस्ताव जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत किये।
 अपनी विधान सभा में विकास कार्यो को बढ़ाये जाने के साथ-साथ डीएम ने जनप्रतिनिधियों से हरिद्वार के अभिलाषी जनपदों में शामिल होने के कारण विधायक निधि से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने की बात कही। सभी विधायकों ने अपना पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि हमें शिक्षा में एकीकृत शिक्षा, अच्छे शिक्षक तथा अच्छा कंटेंट छात्रों को उपलब्ध कराना है। शिक्षा की गुणवत्ता और रोचकता को बढ़ाना है।
बैठक में मंगलौर विधायक श्री काजी निजामुद्दीन, ज्वालापुर विधायक श्री सुरेश राठौर, भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश, रानीपुर विधायक श्री आदेश चैहान, जिला विकास अधिकारी श्री पुष्पेंद्र चैहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री आरडी शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री एसडी शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मुकुल चैधरी सहित विधायकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours