(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने आज कलेक्ट्रट परिसर रोशनाबाद में किसी भी आपदा के दौरान पशु धन हानि को कम करने तथा जनपद में पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए पशु कल्याण विभाग को दी गयी एनिमल वैन का लोकापर्ण किया। यह एनिमल वैन अपने आप में प्रदेश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसका लाभ पशुपालकों, पशुकल्याण विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग को मिलेगा। जिलाधिकारी ने नयी वैन का विधि विधान पूर्वक उद्घाटन कर लोकापर्ण किया। अब यह वैन पशु कल्याण विभाग के पास रहेगी। साथ ही इस वैन से सड़क पर छोड़े दिये गये या बाजारों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए किया जायेगा। अपदा प्रबंधन मद से क्रय की गयी इस वैन का उपयोग किसी भी आपदा की स्थिति में पशु हानि को रोकने में किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours