हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्रावण मास कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर आज जिलाधिकारी दीपक रावत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृश्ण कुमार वीके ने हरकी पौड़ी पहुंच पूजा अर्चना। सभी अधिकारियों मां गंगा तथा भगवान शिव का ध्यान कर हरिद्वार जनपद की खुशहाली की कामना की। अधिकारियों ने हरकी पौड़ी से गंगा जल भरकर कनखल दक्ष मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना करायी। जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने भी एक दूसरे के सफल प्रयासों से मेला सम्पन्न होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को लेकर भौगोलिक रूप् से प्रशा
सन द्वारा की जानी वाली तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। डीएम तथा एसएसपी ने कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मियों द्वारा मेले के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की सराहना की।  इस वर्ष आज सांय 04 बजे तक तीन करोड़ 76 लाख 88 हजार कांवड़ियों की संख्या हरिद्वार में आने की जानकारी पुलिस प्रषासन ने दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours