हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार वरिष्ठ सम्पादक) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार मे इस समय कावड मेला चल रहा है, शासन प्रशासन की तरफ से मेले से पूर्व सभी तरह की तैयारियां पूरी होने की बाते समाचार पत्रो और न्यूज चैनलों के माध्यम से कही जाती रही है, लेकिन तैयारी कितनी चाक चौबंद है, इसकी बानी बिजली विभाग की लापरवाही से मिलती है, इस समय हरिद्वार के अन्दर कावड मेला पूरे जोर पर है, लेकिन हरिद्वार के कुछ स्थानों के खम्भो का हाल आप स्वयं इन चित्रो मे देख सकते है, हरिद्वार के मित्तल धाम बैरागी कैंप जाते हुए आप देखे जो गंगा घाट है, यह वहां की लाइट है, घाट का नाम बैरागी कैंप  दिव्यांग घाट कम से कम 100 लाइट हैं, यहाँ पर लेकिन एक भी खम्भे की लाईन चालू नही, जबकि बैरागी कैंप बिजली घर के पास से होते हुए किलोमीटर लंबा घाट है, तो अब बताये कि बिजली विभाग कावड मेले को लेकर कितना चिन्तित है, और कितना चुस्त है, बिजली विभाग की चुस्ती का अंदाजा इन खम्भो की बंद और खरिब लाईटो से लगा सकते है, जिलाधिकारी द्वारा भी बिजली विभाग की इस घोर लापरवाही की तरफ ध्यान नही दिया गया, और नही ही बिजली विभाग के किसी बडे अफसर का ध्यान इस ओर नही गया तो बताए किस बात की वाह वाही मेले से पहले शासन प्रशासन लूटना चाह रहा था, शासन प्रशासन जरा सा विकास कार्य करके दिखाकर अपनी ही पीठ थपथपाती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours