हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार वरिष्ठ सम्पादक) हरिद्वार। कावड मे कडी डयूटी के बाद भी उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी और पुलिस कर्मी अपने साथियों के प्रति बडे ही फिक्रमंद है, इसी की बानी हरिद्वार मे देखने को मिली जहाँ पर कावड मे डयूटी पर तैनात एक बहादुर महिला कोंस्टेबल किरन सर्वानंद घाट पर ट्रेफिक पुलिस मे हरिद्वार मे ही पोस्टेड है,आज उक्त महिला कोंस्टेबल का आज जन्मदिन था, इतनी सख्त डयूटी के चलते जन्मदिन मनाने की सोची भी नही थी, लेकिन डयूटी पूरी होने के बाद उत्तराखंड पुलिस के द्वारा उक्त महिला पुलिस कर्मी को एक तौहफा दिया गया, वो ये कि सभी पुलिस कर्मियों ने बहादुर महिला पुलिस कर्मी किरन का जन्मदिन मिलकर मनाया जिसमे सी०पी०यू०से सब इंस्पेक्टर दिनेश पंवार तथा बाहर से आई पुलिस फोर्स शामिल हुई, इस कार्य के लिए उत्तराखंड पुलिस की जितनी प्रशंसा की जाये वो कम है, और हरिद्वार पुलिस के अंदर ये जोश और मानवता भरने का श्रेय जाता है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार श्री कृष्ण कुमार वी०के० जी को जिनके मार्ग दर्शन से आज हरिद्वार पुलिस प्रशंसनीय कार्य कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours