हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज शाम दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी आनंद s/० धर्मेंद्र पाल कावड़िया जो कि बाइक से होता कनखल होता हुवा ऋषिकेश जा रहा था कि कनखल बैरागी केम्प क्षेत्र में भीड़ से बचने के लिये नहर के पुल के पास शार्ट कट लेने के चक्कर मे बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण पीछे बैठा युवक आनंद नहर में गिर गया। सी०पी०यू के एस आई दिनेश पंवार ने बताया कि उसको बचाने के लिए पुलिस कर्मियों ने भरपूर प्रयास किया मगर उसे जीवित नहीं बचाया जा सका। पिछले कुछ दिनों से गंगा में डूबने की  इस तरह की कई घटना घट चुकि है जिसमें में कई को रेस्क्यू  ऑपरेशन द्वारा बचाने में कामयाबी भी मिली हैं मगर ओरो की तरह आनंद के भाग्य ने साथ नहीं दिया। हरिद्वार पुलिस का सभी कावड़ियो से अनुरोध है कि वो अपने परिवार की खातिर अपने जीवन से खिलवाड़ न करे अपनी इस धार्मिक यात्रा को मंगलमय सम्पूर्ण करे। पुलिस प्रशासन दिन रात एक करके कावड़ियों की सुरक्षित यात्रा हेतु समर्पित है बस उन्हें सभी कावड़ियों से सहयोग की आशा है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours