हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देश को पोलियो से मुक्त रखने के उद्देश्य से ब्लॉक बहदराबाद के कटारपुर गांव में आज दो अलग अलग जगह पर 150 से ज्यादा बच्चों को दवाई पिलाई गयी। इसी क्रम में आज राजकीय विद्यालय में रविवार की छुट्टी होने के बावजूद चुनिंदा छात्र छात्राए स्कूल आये थे। गाँव के अधिकांश अभिभावक अपने अपने बच्चों को दवाई पिलाये इसके लिये इन विद्यार्थियों ने घर घर जाकर लोगो को पोलियो केंद्र पर अपने बच्चों को भेजने का अनुरोध किया। जो कि बेहद सराहनीय रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भावना सैनी ने बताया कि भले ही किसी बच्चे ने पिछली बार पोलियो की दवाई पिला दी हो उसके बावजूद हर बार दवाई पिलानी चाहिए। आशा पद पर कार्यरत सुमन ने हरिद्वार की गूंज के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि इस दवाई से किसी तरह का कोई खतरा नही है इसलिए निडर होकर हर बार अपने बच्चों को अन्ये गृह कार्य छोड़कर दवाई पिलानी चाहिए।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours