हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दुपहिया वाहन पर पिछली सवारी के लिए 16 अगस्त से हेलमेट लगाना अनिवार्य किया था। जिसके आदेश का पालन करने के लिए कप्तान साहब की ओर से सभी थाना प्रभारियों और सीपीयू को लगाया गया था। आज रानीपुर मोड़ में सिटी हॉस्पीटल के पास सीपीयू चेकिंग के दौरान स्थानीय जनता ने उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुवे सीपीयू का खेराव किया। स्थानीय दुपहिया वाहन चालकों और जनता का हरिद्वार प्रशासन पर आरोप है कि सीपीयू और पुलिस वाले वहन चालको का उत्पीड़न कर रही है। इनको शहर के अंदर की अपेक्षा बाहर हाई वे पर इस तरह का अभियान चलाना चाहिए। शहर के अंदर डबल हेलमेट पहनने से आपराधिक वारदात को अंजाम देने वालो की सीसी टीवी में पहचान नही हो पाएगी। रास्ते मे भी डबल हेलमेट पहनने के कारण वारदात को अंजाम देने वालो को पुलिस नही रोकेगी। जैसा कि हाल ही में शिवालिक नगर में एक बुजुर्ग महिला के गले की चैन छीन कर बदमाश भागने में कामयाब हुवे। अपने बचाव में उत्तराखंड पुलिस और सीपीयू का कहना है कि वो सिर्फ हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours