(रजत चौहान) हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री माननीय श्री मदन कौशिक ने आज पर्यावरण संरक्षण तथा उत्तरखण्ड के लोक पर्व हरेला की श्रृंखला में विकास काॅलोनी ऋषिकुल पार्क में काॅलोनी वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। श्री कौशिक ने सभी काॅलोनी वासियों से एक पौधा अवश्य लगाने तथा वातावरण स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी आने वाली पीढ़यों को विरासत में स्वच्छ पर्यावरण देकर जायें। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह, नरेश शर्मा, कामिनी सदाना, अरूण त्यागी सहित अनेक काॅलोनी वासी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours