हरिद्वार की गूंज
(दिलशाद अली) लक्सर। लक्सर के बहादरपुर खादर गांव में बीती 20 जून को हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की भूमि से लक्सर प्रशासन द्वारा JCB मशीन लगाकर मकान तुड़वाये गए थे जिसके बाद इन मकान मालिकों को टूटे मकानों का मलबा हटाने के लिए समय दिया गया था प्रशासन ने यह समय इन्हें तीन बार दिया लेकिन मकान मालिक अपनी हठधर्मी पर अड़े रहे और टूटे मकानों का मलबा नहीं हटाया लक्सर SDM ने आज सुबह से भारी पुलिस फोर्स के साथ बहादरपुर गांव में पहुंचकर मलबा हटवाना शुरू कर दिया है जिससे गांव के कई लोग इधर-उधर दौड़ने लगे लोग कोशिश कर रहे हैं ताकि इस कार्य को रुकवाया जा सके लेकर लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की मानें तो उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है माननीय न्यायालय ने आदेश जारी किया है कि यहां 1951 के तालाब का रुप दिया जाए एसडीएम ने बताया कि अब यहां मलबा हटाकर तालाब बनाया जाएगा जिसका निर्माण जल्दी ही कर दिया जाएगा 1951 की स्थिति के रूप में ही यहां तालाब का निर्माण किया जाएगा SDM ने कहा कि इस तालाब को पूर्ण रूप देकर इस में पानी भरकर उसके फोटोग्राफ माननीय न्यायालय को उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि दूसरी ओर ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए हैं कि इस जगह की दोबारा से नाप तोल कराई जाए जिससे सही हालत का पता चल सके कि जहां से मकान तुड़वाए गए हैं वह जगह अतिक्रमण में आती है या नहीं जिसे लेकर आज एक बार फिर नापतोल की जा रही है नापतोल के साथ साथ ही इस जगह से मलबा भी हटाया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours