हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 3 अगस्त 2018 को माह के प्रथम शुक्रवार की परेड का आयोजन पूर्व की भांति किया गया, जिसमे सभी वरिष्ठ अधिकारी गण व समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष तथा प्रत्येक थाने से सरकारी वाहन व  कानि0 चालक उपस्थित हुए,  श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात अन्य सभी उपस्थित राजपत्रित अधिकारी गणो के साथ थानों में कार्यरत सरकारी वाहनो का गहनता से निरीक्षण किया गया तो, थाना कोतवाली नगर पर कार्यरत सरकारी वाहन बुलेरो न0 UK08GA 0089 का कानि0 चालक श्री परमेन्द्र कुमार की मौजूदगी में निरीक्षण के दौरान पाया कि उक्त वाहन में दंगा नियंत्रण संबंधी उपकरण जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा, हेलमेट, टोर्च व रस्सा आदि तथा आपदा संबंधी उपकरण व dail112 संबंधी उपकरण व आर0टी0 सेट उपकरण तथा वाहन का रखरखाव उत्कृट श्रेणी का पाया गया । चूकि नगर कोतवाली छेत्र के अंतर्गत आये दिन धरना प्रदर्शन, जुलुश , कैंडल मार्च इत्यादि के कारण कानून व्यवस्था बनाये रखने में उक्त उपकरणों की समय समय पर अचानक आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध होने पर कानून व्यवस्था बनी रहती है, जिसमें उक्त उपलब्ध उपकरणों का विशेष योगदान रहता है। सिटी छेत्र की थाना कोतवाली नगर के सरकारी वाहन में सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने व उनके उच्च श्रेणी के रखरखाब के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उक्त कानि0 चालक श्री परमेन्द्र कुमार को पुरष्कृत किया गया । तथा सभी चालको को उक्त उपकरण रखने हेतु आदेशित/निर्देशित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours