HARIDWAR KI GUNJ
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश की सम्भावना बतायी गयी है। प्रदेश में विगत कुछ दिनो से लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है, वही जगह-जगह पर जलभराव, भूस्खलन व लैंड-स्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही है।

Uttarakhand Police आपसे अनुरोध करती है कि-
◆ अनावश्यक सफर न करें, जरूरी कार्य पड़ने पर घर से बाहर जाए।
◆ भारी वर्षा के समय वाहन न चलायें, वाहन को सुरक्षित जगह पर खड़ा करें।
◆ किसी, विधुत खम्बे, अथवा कच्चे, जर्जर मकान, इमारत व दीवार से दूर रहे।
◆ यदि आकाशीय बिजली कड़क रही हो तो खुले स्थान पर न जाये।
◆ अपने बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें।
◆ आपातकालीन सेवाओं के फोन नम्बर अपने पास रखें।
◆ रेडियो या टेलीविजन से मौसम की जानकारी लें।

#आपदा_के_दौरान_कुछ_महत्तवपूर्ण_फोन_नम्बर
◆ कंट्रोल रूम :- 100
◆ कंट्रोल रूम SDRF:- 0135241097 व 9456596190
◆ कमांडेट SDRF :- 9411112479
◆ डिप्टी कमांडेट SDRF:- 07005410746

कृपया यह जानकारी अधिक से अधिक #SHARE करें।
Uttarakhand Police सदैव आपकी सहायता में तत्पर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours