HARIDWAR KI GUNJ
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 27 जुलाई 2018 को होटल शिवा के मालिक श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री डी0 एस0 नेगी नि0 जोगीवाला देहरादून ने द्वारा फ़ोन थाने पर सूचना दी कि एक लड़का जिसका नाम भूपेंद्र कुमार पुत्र नंदराम नि0 पैनगढ़, चमोली उम्र 19 वर्ष जो कि होटल में वर्तन साफ करने का काम करता था, आज दिन से दिख नही रहा है, तथा होटल में चेक करने पर एक रूम अंदर से बंद है, जो कि आवाज़ देने पर भी खोल नही रहा है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचकर रूम की दूसरी चाबी से रूम को खोला गया, तो उक्त लड़का पंखे से पर्दे का फंदा लगाकर लटका हुआ।है
रूम की तलाशी लेने पर एक सोसाइट नोट मिला है, तथा एक खुद की बनाई हुई ड्रॉइंग मिली है जिसमे एक बड़ा घर उसमे स्विमिंग पूल, गार्डन, हौंडा सिटी कार, बुलेट मोटर साईकल, व एक्टिवा आदि के चित्र बनाकर my dream लिखा हुआ है।, तथा सोसाइट नोट में खुद अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है। प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा खुद सोसाइट करना प्रकाश में आया है, अन्य जांच हेतु fsl team को भी घटना स्थल पर बुलाकर साइंटिफिक एविडेंस इकट्ठा की गई है।  तथा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, शव को मोर्चरी मैं रखवाया गया हैं, पंचायत नामा की कार्यवाही काल प्रातः अमल में लायी जाएगी। बाद जांच अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours