हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ज्वालापुर शहर इकाई की घोषणा की जिसमे अध्यक्ष एडवोकेट सागर कुमार, महामंत्री पुनीत गोयल व हरविंदर सिंह( विक्की ), उपाध्यक्ष अवनीश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विकास अरोरा, सचिव अर्पण ग्रोवर, अमन हंस, सहसचिव हिमांशु वालिया, प्रशांत अरोरा, नवप्रीत प्रीत सिंह, नोमान अंसारी, अभिषेक सेठी, पियम बब्बर, उपमंत्री नवजोत सिंह, संगठन मंत्री अमित अरोरा, अजय सिंह आनेज, सहसंगठन मंत्री चिराग़ शर्मा, सन्नी कुमार, श्याम तेश्वर, मीडिया प्रभारी सोरभ गम्भीर, सहमीडिया प्रभारी अर्पित कुमार, अनमोल भारद्वाज, क़ानूनी सलाहकार अर्पित तुम्बडिया, प्रवक्ता अमित कश्यप को नियुक्त किया गया। व्यापारी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की आज व्यापारियों की हालत ख़राब है कोरोना काल के टूटे हुए व्यापारियों को बचाने के लिए सरकार को आगे आकर एक बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। चौधरी ने कहा की आज अन्य व्यापार मण्डल ख़त्म हो गए है पूरे प्रदेश व जिले का सब से बड़ा गैररजनीतिक व्यापारी संगठन बन गया है और बाक़ी सब व्यापार मण्डल मात्र व्यापारी को अपने निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे है, साथ ही अपनी राजनीति की भूख को मिटाने का मंच बन गया है। चौधरी ने कहा की अब व्यापारी आर पार की लड़ाई में आ गया है यदि सरकार ने व्यापारीयो की अब भी ना सुनी तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता बन गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा की जो ज़िम्मेदारी मुझको दी गई है उसका पूरी निष्ठा ने निर्वहन करूँगा और व्यापारी की आवाज़ ज़ोरदार तरीक़े से उठाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, सुदीश सोतरिय प्रदूमन अग्रवाल, डिस्ट्रीक बार अध्यक्ष कुलवंत चौहान, उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सुनील प्रजापति, सचिन चौधरी, जगपाल तोमर, संजीव कुमार, क़ाज़ी चाँद, विभास सिन्हा, मनोज वर्मा, निर्मला चिल्वल, संतोष, पूनम, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि उपस्तिथ रहे ।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours