हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। श्रीनगर रोड ग्राम मल्ली के पास एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो घायल हो गए हैं, घायलों को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीनगर रोड ग्राम मल्ली के नीचे एक टाटा सूमो गहरी खाई में गिरी है। 
सूचना पर तत्काल कोतवाली पौड़ी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार, संजय जोशी व उ०नि० दीपा मल्ल मय पुलिस कर्मियों के राहत एवं बचाव के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से जिसमें गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि चालक आशिक जख्मी हुआ है, दोनों को बसे अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours