हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के खानपुर ब्लॉक में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ खानपुर गांव के एक किसान को बारह लाख रुपये का बिजली का बिल भेज दिया है। जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए। किसान राजेश कुमार ने बिजली विभाग गया तो वहाँ भी उसे संतोषजनक उत्तर नही मिल सका। मजबूरी में राजेश को किसान यूनियन का सहारा लेना पड़ा। और आज भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में कई किसानों ने बिजली घर का घेराव किया और भारी भरकम बिल वापस लेने की मांग करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान विकास सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा लगातार इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। क्षेत्र के 60 प्रतिशत किसानों को इस तरह के फर्जी बिल जबरन थमाए जा रहे है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि इन बिलों को माफ करने की एवज में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों से मोटी रकम भी ऐंठते है। उन्होंने साफ तौर से चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग अपनी इन हरकतों से बाज नही आता और इस तरह से किसानों का उत्पीड़न करता रहा तो वे विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours