हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पूरे विश्व में महामारी की तरह फैल रहे वायरस जिसको कोरोना वायरस के नाम से जाना जा रहा है, कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तराखंड के विद्यालय शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने 31 मार्च तक सभी प्री से इंटर तक के शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिये है, केवल उन संस्थानों को छूट प्रदान की गई है, जिसमे वर्तमान में परीक्षाएं चल रही है, ऐसे शिक्षण संस्थान केवल परीक्षा के लिए खुले रहेगे, आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस के वायरस की सबसे पहले पुष्टि चीन के वुहान क्षेत्र में हुई थी, जिसमें पूरे चीन के अंदर हवा की तरह ये वायरस फैला था, और अब की देशों में फैल चुका है, भारत में भी लगातार कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज बढ़ते जा रहे हैं, उसी के मद्देनजर उत्तराखंड सहित दिल्ली में शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours