हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। हरिद्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में मां गंगा के संरक्षण जल बचाओ, जंगल बचाओ, जीवन बचाओ अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर कई योजनाएं भारत सरकार द्वारा बनाई जा रही है, वही धर्मनगरी हरिद्वार में चंडीघाट चौराहे से हरिद्वार रेलवे रोड को जाने वाले मार्ग पर पुराने लतारोपुल से पहले जल निगम, जल संस्थान की लापरवाही की वजह से पाइप लाइन लीक होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, और पानी गंदा होकर सीधा गंगा में जा रहा है, स्थानी निवासियों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही गड्ढे भरे जाने मे गंदा पानी गंगा में रोके जाने की मांग को दोहराया।
                देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा जल संस्थान नमामि गंगे योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले अधिका रियों की लापरवाही के चलते आए दिन गंगा जी में गंदा पानी जा रहा है, जोकि दुर्भाग्य पूर्ण है, उन्होंने चेतावनी दी, यदि विभागीय अधिकारियों ने इसका संज्ञान ना लिया तो अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया जाएगा, साथ ही साथ श्री संजय चोपडा ने कहाँ हरिद्वार मे गंगा और स्वच्छता के नाम अनगिनत सेवा संस्थाएं ढोंग रचने का काम कर रहे है, कहाँ है, वे संस्थाएं जो इस प्रकार से फैल रही गंदगी को रोकने का काम क्यो नही कर रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours