हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। डिलीवरी के बाद महिला की मौत देर रात नगर के मोहल्ला सराय काहरान के निवासी धर्मपाल ने अपने बेटे की बहू को डिलीवरी के लिए नगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था जहां देर रात महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया,
देखें वीडियो
कुछ देर बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ गई महिला को लेकर परिजन मुजफ्फरनगर सरकारी चिकित्सालय पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया मेरठ में सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई मृतक महिला के सुसर ने कोतवाली में तहरीर दी है महीला के सुसर ने देवबन्द के प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी बहू ने एक बच्ची को जन्म दिया था और अचानक जब उसकी हालत बिगड़ी तो इस प्राइवेट नर्सिंग होम की डॉक्टर मौके से फरार हो गई तब जाकर हम अपनी बहू को सरकारी चिकित्सालय मुजफ्फरनगर ले गए जहां से डाक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया और आज सुबह हमारी बहु की मौत हो गई उनका आरोप है कि डॉक्टर द्वारा उनकी बहू को ओवरडोज दे दी जिसके चलते उसकी मौत हुई है वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मृतक महिला का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है जब प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है मृतक के परिजन जो हम आरोप लगा रहे हैं वह बिल्कुल निराधार है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours