हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवम दिवाकर) ऋषिकेश। देहरादून चौक ऋषिकेश टी पॉइंट पर तारों में शार्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लोगों की धड़कने बढ़ा दी। जिससे चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देखें वीडियो: आग पर पाया काबू
आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आपको बता दें कि ऋषिकेश टी पॉइंट चौक पर मार्केट होने के कारण हर समय लोगों की खासी चहल पहल रहती है। और जब शार्ट सर्किट हुआ तब भी खासी चहल पहल थी। गनीमत रही की कोई व्यक्ति शार्ट सर्किट की जपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours